News

शिकायत निस्तारण में प्रतापगढ़ पूरे प्रदेश में अव्वल, मिला 100 प्रतिशत अंक प्राप्त

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित माह जनवरी 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रतापगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस सूत्रों से मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल नेतृत्व, प्रभावी निगरानी एवं सुदृढ़ कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जिले को पूर्णांक 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि प्रशासन की दक्षता एवं जनसुनवाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उच्चाधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों, अधीनस्थ कार्यालयों के रैंडम श्रेणीकरण, संदर्भों के अनुमोदन, कार्यालय स्तर पर संदर्भ फीडिंग तथा आवेदकों से प्रत्यक्ष संपर्क की प्रक्रिया में भी जनपद ने निर्धारित मानकों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आवेदकों से 98 प्रतिशत से अधिक मामलों में सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिससे जनसंतोष में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button